लालढांग रेंज में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत जसपुर वन परिसर में बैठक / जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आज दि०-07.02.2026 को लालढांग रेंज में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत जसपुर वन परिसर में बैठक / जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वन क्षेत्राधिकारी, लालढांग श्री अनुराग जोशी द्वारा वन एवं वन्य जीवों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी आग से सुरक्षा हेतु सभी से अपील की गई। इस अवसर पर श्रीमति गीता जोशी, (ग्राम पंचायत सदस्य), श्री बिजेन्द्र सिंह, श्री आर०एस० मनराल, श्रीमति मीना बिंजोला, आदि ग्रामीणों द्वारा अपने विचार रखे गये। बैठक में श्री अनिल शर्मा, श्री रविन्द्र सिंह, श्री खीमानंद भट्ट, श्री विक्रम सिंह, श्रीमति सरिता देवी, श्रीमति गुड्‌डी देवी, आदि ग्रामीण तथा वन विभाग की ओर से उपराजिक- श्री बी०पी० भदूला, श्री गजपाल सिंह, वन दरोगा श्री विरेन्द्र सिंह, वन आरक्षी- कु० रुचिता, श्रीमति रेशमा, व श्री हेमन्त कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *