स्वच्छ हरिद्वार का संकल्प साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है: पार्षद हरबिंदर(विक्की)

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के “स्वच्छ हरिद्वार” संकल्प के अंतर्गत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर जनपद हरिद्वार में चलाया गया महा मेगा सफाई अभियान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया गया महा मेगा स्वच्छता अभियान उसी क्रम मे आज वार्ड नं. 43 पाँव धोई ज्वालापुर में जीएसटी विभाग के अधिकारियों, राष्ट्रीय व्यापार मंडल तथा डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ पुल जटवाड़ा से शिव मार्केट तक सफाई अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अधिकारियों एवं व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर सफाई व्यवस्था में बहुमूल्य योगदान दिया। इस अभियान से न केवल क्षेत्र स्वच्छ-सुथरा हुआ, बल्कि सभी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संचार भी हुआ।स्वच्छ हरिद्वार का संकल्प साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *