चिंतक एवं मीडिया विश्लेषक श्री अनुपम खत्री को (ABPSS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा उत्तराखंड राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया गया


देहरादून फरवरी 2026।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार वरिष्ठ सामाजिक चिंतक एवं मीडिया विश्लेषक श्री अनुपम खत्री को उत्तराखंड का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय 10 फरवरी 2026 को आयोजित वार्षिक आम बैठक (AGM) में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिग्नेश कालावड़िया एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री अब्दुल महफूज़ खान द्वारा जारी नियुक्ति पत्र (दस्तावेज संदर्भ: ABPSS/MGK/0122/10009) के माध्यम से इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की गई है �
Akhil Bhartiya patrakaar biolog .pdf None
समिति के अनुसार उत्तराखंड जैसे संवेदनशील एवं रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्र अभिव्यक्ति तथा संस्थागत सुदृढ़ीकरण के लिए प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता थी। श्री खत्री के सामाजिक सरोकार, जनसंवाद क्षमता एवं मीडिया परिदृश्य की गहन समझ को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
यह नियुक्ति मानद एवं स्वैच्छिक प्रकृति की है तथा संगठन के नियमों, अनुशासन एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन के अधीन होगी।
नव नियुक्त राज्य अध्यक्ष श्री अनुपम खत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करना संगठन का प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पत्रकारों के अधिकार संरक्षण, आपसी समन्वय और एक सशक्त संगठनात्मक ढांचे के निर्माण के लिए वे पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व, सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संगठन की आगामी कार्ययोजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन, जिला एवं मंडल इकाइयों का पुनर्गठन एवं विस्तार, पत्रकार सुरक्षा एवं अधिकार विषयक जनसंवाद कार्यक्रम तथा विधिक सहायता एवं आपात समर्थन तंत्र की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण हेतु कार्यरत एक पंजीकृत संगठन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *