हिंदू एकता से ही राष्ट्र शिखर पर पहुंचेगा: एसएम जैन कॉलेज में भव्य हिंदू सम्मेलन

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। गोविंदपुरी स्थित एसएम जैन कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर राष्ट्र और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवींद्र पुरी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब हिंदू समाज जागृत होगा, तभी देश एकता और बुलंदी के शिखर पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध परंपरा है, जो “सभी का साथ, सभी का विकास” के मूल भाव को आत्मसात करती है। जो व्यक्ति सनातन मार्ग पर चलता है, वह सत्य और धर्म के पथ पर अग्रसर होता है।


इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि यदि हिंदू समाज विभाजित होगा तो देश में अराजकता बढ़ेगी, लेकिन यदि हिंदू एकजुट रहेगा तो वह सभी धर्मों को साथ लेकर चलने का संकल्प पूरा करेगा। उन्होंने भय और भ्रष्टाचार मुक्त नवभारत के निर्माण का आह्वान किया।
वक्ता अमित ने कहा कि हमें मिलकर एकता और खुशियों के दीप जलाने होंगे तथा अखंडता के साथ देश को समृद्ध बनाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों में आपसी सम्मान और सौहार्द का भाव ही राष्ट्र को मजबूती प्रदान करता है।


श्री मनोज अग्रवाल ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार मुक्त नवभारत के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज को एकता के सूत्र में बंधकर सत्य और सनातन का शंखनाद करना चाहिए। भारतीय संस्कृति की झलक हमारे जीवन के प्रत्येक कदम पर दिखाई देनी चाहिए।


श्री उज्ज्वल पंडित ने कहा कि हिंदुत्व की एकजुटता ही सनातन की मजबूती है। उन्होंने समाज में जागरूकता और राष्ट्रभक्ति के भाव को सुदृढ़ करने पर बल दिया। वहीं श्री विपिन चौधरी ने कहा कि सनातन संस्कृति भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित आदर्शों पर आधारित है और जो उनके बताए मार्ग पर चलता है, वही सनातन संस्कृति का सच्चा अनुयायी होता है।


सम्मेलन में पार्षद कमल जोशी, दीपक शर्मा, श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल, श्रीमती कमलेश जोशी, श्री पवन कुमार, श्री मनोज सिंघल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम राष्ट्रगान एवं सामूहिक संकल्प के साथ संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *