इस संसार में गुरु वचनों की महिमा बड़ी ही अपरंपार है महंत श्री हरिचरण सिंह शास्त्री जी महाराज
कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार,निर्मला छावनी स्थित श्री अवधूत गणेश हरि आश्रम में प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री गणेशा सिंह अवधूत जी महाराज की पतित पावन स्मृति में एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए महंत हरिचरण सिंह महाराज ने कहा गुरु कृपा बड़ी ही भव तारिणी होती है सतगुरु तारण हार है सतगुरु ही मेरे राम सतगुरु कृपा अनंत है वो तारे भव पार जो भक्त गुरु की शरणागत हो जाते हैं उनका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता हैl

इस अवसर पर बोलते हुए महाराज श्री की अनन्य भक्त श्रीमती ममता ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि गुरु की अपार महानता, जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। गुरु को भगवान से ऊँचा स्थान दिया गया है क्योंकि वे शिष्य को सही मार्ग दिखाकर जीवन को सफल व सार्थक बनाते हैं। वे न केवल शिक्षा देते हैं, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार और मोक्ष का मार्ग भी बताते हैं। इस अवसर पर हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आये संत महापुरुषों एवं दूर दूर से आए भक्तों ने भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया
