आज दिनांक 30 मार्च 2026 को स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रुड़की के तत्वावधान में आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
समापन समारोह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रुड़की नगर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री प्रिंस चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष डॉ. संदीप चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंच का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यक्रम अधिकारी श्री सुनील कुमार द्वारा किया गया।
इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, कविताएँ एवं गढ़वाली नृत्य प्रमुख रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान 7 दिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की गई, जिसमें शिविर के अंतर्गत किए गए सभी कार्यों एवं गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया। मुख्य अतिथि – श्री प्रिंस चौधरी ने अपने संबोधन में युवाओं को समाज के प्रति जागरूक रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा दी तथा NSS को व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम बताया। विशिष्ट अतिथि – डॉ. संदीप चौधरी ने अपने विचारों में अनुशासन, संस्कार एवं सेवा भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। सह-कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनु ने भी अपने संबोधन में NSS के महत्व को बताते हुए छात्रों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि NSS छात्रों में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है तथा विद्यार्थियों को इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापकगण डॉ. मनीष चंद, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. जमना देवी, डॉ. गरिमा, डॉ. संगीता चौहान, डॉ. शिमोना राणा, डॉ. विभूति, डॉ. गौरव गोयल एवं डॉ. रामकुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों द्वारा 7 दिनों के अपने अनुभव साझा किए गए, जिससे सभी को प्रेरणा एवं उत्साह प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सभी कर्मचारीगण एवं सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा तथा सभी ने इस शिविर को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
इस प्रकार NSS का यह 7 दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रुड़की के तत्वावधान में आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का हुआ सफलतापूर्वक समापन



