हरिद्वार।
नवरात्र के पावन अवसर पर गुरुवार, 19 मार्च को मां ललिता तीर्थ चामुंडा देवी के दरबार में भव्य आयोजन होने जा रहा है। श्रद्धालुओं में इस दिन को लेकर भारी उत्साह और आस्था का माहौल है। मां के भक्तों का कहना है कि जब हौसले जिद्दी हों और आस्था अटूट हो, तो मंज़िलें भी झुक जाती हैं। इसी विश्वास के साथ भक्तजन मां चामुंडा देवी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और कलश यात्रा के साथ जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठेगा।
इस अवसर पर पंडित श्री सुनील सोनार कोटी ने कहा कि मां ललिता तीर्थ चामुंडा देवी की कृपा से हर मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां का आशीर्वाद लेने की अपील की। पंडित सुनील सोनार कोटी ने कहा कि नवरात्र का पहला दिन विशेष महत्व रखता है और इस दिन मां के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और शक्ति प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि भक्तों का जोश और विश्वास ही इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत है। “मंजिलें भी जिद्दी हैं, रास्ते भी जिद्दी हैं, लेकिन सच यह है कि हमारे हौसले भी जिद्दी हैं,” इसी भावना के साथ श्रद्धालु मां चामुंडा के दरबार में पहुंचकर जयकारे लगाएंगे — “जय जय जय चामुंडा मां।”
जिद्दी मंज़िल, जिद्दी हौसले: नवरात्र के प्रथम दिन 19 मार्च को गूंजेगा ‘जय मां चामुंडा’ का जयकारा”
