🔥फायर स्टेशन रुड़की, जनपद हरिद्वार
दिनांक: 11/04/2026
उच्च अधिकारियों के आदेश एवं निर्देशों के अनुपालन में अग्निशमन अधिकारी रुड़की श्री वंश नारायण यादव के नेतृत्व में फायर टीम द्वारा रुड़की क्षेत्र में व्यापक जनजागरण अभियान एवं फायर ऑडिट निरीक्षण चलाया गया।
इस दौरान टीम ने क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों—ब्राइट पब्लिक स्कूल, महमूदपुर पिरान कलियर शरीफ, एस.के. ग्लोबल स्कूल, मुंडवाना मंगलौर तथा किसान इंटर कॉलेज, मुंडलाना मंगलौर—का दौरा किया। यहां विद्यार्थियों एवं स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, एलपीजी गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपात स्थिति में बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त टीम द्वारा देवभूमि इंडेन गैस, प्रभात इंडेन गैस एवं बिझोली HP गैस गोदामों का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि गैस सिलेंडर अत्यंत ज्वलनशील एवं विस्फोटक श्रेणी में आते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अग्निशमन उपकरणों को उच्च गुणवत्ता का एवं हमेशा कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही समय-समय पर मॉक ड्रिल अभ्यास आयोजित करने और आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी भी दी गई।
टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
श्री वंश नारायण यादव – अग्निशमन अधिकारी, रुड़की
लीडिंग फायरमैन – अतर सिंह राणा
चालक – विपिन सिंह तोमर
फायरमैन – देवेंद्र सिंह भंडारी
फायरमैन – सुनील कुमार बंदोलिया
यह अभियान क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ रही है और संभावित हादसों को रोकने में मदद
“रुड़की में फायर विभाग का सख्त एक्शन: स्कूलों और गैस गोदामों में चला जागरूकता व सुरक्षा अभियान”



