नवरात्रि का खास तोहफा: कोतवाली नगर पुलिस ने 120 खोए मोबाइल लौटाकर खिलाई चेहरों पर मुस्कान 🔶

🔶हरिद्वार, कमल शर्मा/ नवरात्रों के पावन अवसर पर कोतवाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी (CEIR) के तहत सराहनीय कार्य करते हुए 120 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे। लगभग 50 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइल फोन की बरामदगी से कई लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों—उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर आदि से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए।
दूरदराज राज्यों के 37 मोबाइल स्वामियों तक उनके फोन कोरियर सेवा के जरिए पहुंचाए जाएंगे। वहीं, कई लोग खुद हरिद्वार पहुंचकर अपना फोन पाकर बेहद भावुक नजर आए और पुलिस की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की।


📱 बरामद मोबाइल ब्रांड्स में शामिल हैं:
Vivo (21), Realme (24), Redmi (16), Samsung (11), OnePlus (10), Oppo (9), Moto (9) सहित अन्य कंपनियां।
इस सफल अभियान में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस टीम

  1. श्री रितेश शाह – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्धार
  2. व030नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी

3- उ0नि0 चरण सिंह चौहान

4- 30नि0 ब्रह्मदत्त बिजल्वाण

5- उ0नि0 संजीत कण्डारी

6- कानि0 311 ना०पु० राकेश सिंह

7- कानि0 516 ना०पु० निर्मल

👉 नवरात्रों के इस शुभ अवसर पर हरिद्वार पुलिस का यह प्रयास आमजन के लिए किसी उपहार से कम नहीं, जिसने खोई उम्मीदों को फिर से जगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *