SP जीआरपी द्वारा पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास से मनाई होली

SP जीआरपी द्वारा पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास से मनाई होली
सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण के साथ प्रेम एवं सद्धाव का दिया संदेश।
जीआरपी पुलिस ने पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गयी। सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों द्वारा परिवार सहित पारम्परिक अंदाज रंग-गुलाल खेलते हुये एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी गयी।
जीआरपी मुख्यालय एव पुलिस लाईन मे आयोजित होली कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुश्री अरुणा भारती द्वारा स्वयं पुलिस जवानों एवं परिवारजनों के बीच पहुँच कर होली मनाई गई। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी पुलिस कर्मियों की सराहना एवं प्रशंसा करते हुये सभी को रंगो के महापर्व होली की शुभकामनाएं दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *