स्कूल में गूंजी सुरक्षा की घंटी: फायर सर्विस ने कराया मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाए आग से बचाव के तरीके

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार की ओर से शनिवार को जेएसएस पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार श्री बीरबल सिंह के निर्देशन में फायर सर्विस चालक सुरेंद्र रावत एवं एफडब्ल्यू प्रिया की टीम ने भाग लिया। टीम द्वारा स्कूल परिसर में स्थापित प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की विधि का प्रदर्शन करते हुए छात्रों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान फायर टीम ने घरों में उपयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और किस प्रकार आग पर काबू पाया जा सकता है, इसकी भी विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को बताया गया कि घबराने की बजाय सतर्कता और सही जानकारी से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
अग्निशमन टीम ने उपस्थित छात्रों व शिक्षकों को आपातकालीन सेवा 112 की विशेषताओं से भी अवगत कराया और बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इस नंबर पर कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी और राहत कार्य के तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने अग्निशमन उपकरणों का स्वयं प्रयोग कर प्रशिक्षण लिया और फायर टीम का आभार व्यक्त किया। इस जागरूकता कार्यक्रम से विद्यार्थियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *