कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
आज दिनांक 14.02.2026 को
रोटरी क्लब कनखल हरिद्वार ने अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल जगजीतपुर कनखल हरिद्वार में एचपीवी (HPV) टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 9 से 18 वर्ष (आयु) वर्ग के 130 बच्चों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। यह पहल समाज को स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाने के उद्देश्य से की गई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर सहित एचपीवी से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। समय पर टीकाकरण के माध्यम से उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया।
शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में जानकारी दी, ताकि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग हो सकें। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने रोटरी क्लब कनखल की इस पहल की सराहना की।
शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब कनखल के सक्रिय सदस्यों
हरपाल सिंह, राजीव अरोड़ा, शीलू भाटिया, डॉ विशाल गर्ग, मनोज सुबुद्धि, साहिल चावला, अभिनव गर्ग, विवेक गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, सिमरन, ममता, रिचा, अनूपा, नरेश रानी, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।रोटरी क्लब कनखल ने आश्वस्त किया है कि समाज के स्वास्थ्य, सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़े ऐसे जागरूकता और सेवा कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।
