कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार:- आज दिनांक 20.02.2026 को रोटरी क्लब कनखल के तत्वाधान में प्रेम हॉस्पिस के रोगियो के लिए सर्जिकल आइटम्स का वितरण किया गया, इस दौरान (नानी मां), के नाम से आध्यात्मिक सलाहकार, संस्थापक न्यासी भी उपस्थित रही, उन्होंने रोटरी क्लब कनखल के प्रति आभार जताया और धन्यवाद देते हुए कहा की सामाजिक समरसता के दृष्टिकोण से यह कार्य प्रशंसनीय और स्वागत योग्य है, रोटरी क्लब कनखल के सदस्यगण प्रत्येक माह रोगियों के लिए सर्जिकल आइटम्स का वितरण करते रहते हैं, यह हम सभी के लिए प्रेरक है और कर्तव्य का निर्वहन भी, जिसके जरिए हम समाज के सभी वर्गों के साथ सामंजस्य बैठाते और मानवीय भागीदारी का संबंध स्थापित करते हैं।

क्लब के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि
रोटरी कल्ब कनखल अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने के प्रति प्रतिबद्ध है और निरंतर अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर भी, भविष्य में भी हम ऐसे कई योजनाओं को जो जनता से सीधे जुड़े हैं पूरा करने के लिए लागू करने वाले हैं। क्लब की सदस्य शीलू भाटिया (दीदी) ने बताया कि रोटरी क्लब ने प्रत्येक महीने प्रेम हॉस्पिस के मरीजों के बीच सर्जिकल आइटम्स के वितरण की जिम्मेदारी ली है, जिसको हम सब मिलकर पूरी मेहनत के साथ निभाने की कोशिश कर रहे हैं क्लब के सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा के कैंसर रोग से हारकर जिंदगी की आखरी जंग लड़ रहे मरीजों के लिए गंगा प्रेम हॉस्पिस सारथी बना हुआ है। यहां न केवल मरीजों की सेवा और देखरेख की जा रही है, बल्कि संस्था के सेवक उन्हें जीने का हौसला भी दे रहे हैं। वर्तमान में यह संस्था आखिरी अवस्था (अंतिम स्टेज) के 100 से अधिक कैंसर रोगियों की देखभाल कर रही है। एक स्टेज के बाद कैंसर रोगियों के इलाज में परेशानी आ सकती है। ऐसे मरीजों को परिजन घर पर ले जाकर ही उनकी सेवा करते है। लेकिन कैंसर से होने वाली असहनीय पीड़ा और घावों से होने वाला दर्द, जिंदगी की आखिरी अवस्था के इंतजार को बेहद दुखदायी बना देता है। ऐसे समय में रायवाला स्थित गंगा प्रेम हॉस्पिस इन रोगियों का सारथी बन रहा हैं। इस दौरान हरपाल सिंह, राजीव अरोड़ा, शीलू भाटिया, गौरव शर्मा, केशव जोशी, बिक्रमजीत सिंह और अन्य लोग भी उपस्थित रहे
