हरिद्वार/कमल शर्मा/ भगवान श्री हनुमान जी के पावन प्रकटोत्सव के अवसर पर समाज सेवा की एक प्रेरणादायक पहल करते हुए होप सुपरस्पेशलिटी एवं कैंसर हॉस्पिटल द्वारा एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह स्वास्थ्य शिविर 2 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार) को श्री अवधूत मण्डल आश्रम, बाबा हीरादास स्थित हनुमान मंदिर, सिंहद्वार में आयोजित होगा।
शिविर का संचालन अनुभवी चिकित्सक डा. एस. के. मिश्रा (MBBS, MS) के नेतृत्व में किया जाएगा, जबकि कार्यक्रम को आध्यात्मिक आशीर्वाद महामण्डलेश्वर 1008 डॉ. स्वामी संतोषानन्ददेव जी का सान्निध्य प्राप्त होगा।
इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को जटिल से जटिल रोगों का समुचित उपचार एवं विशेष रूप से कैंसर रोगियों के लिए विश्वस्तरीय मशीनों द्वारा जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

🔹 शिविर में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं:
रेडियोथेरेपी
कीमोथेरेपी
एंडोस्कोपी
सी.टी. स्कैन
कैंसर सर्जरी
इम्युनोथेरेपी
लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
एक्स-रे
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।
📞 संपर्क सूत्र: 8126601167, 8126601168
👉 हनुमान प्रकटोत्सव के इस पावन अवसर पर यह पहल न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज के प्रति सेवा और समर्पण का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।



