लखनऊ में राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन का प्रदर्शन, यूजीसी कानून व फिल्म पर प्रतिबंध की करी मांग

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के कथित काले कानून को वापस लेने तथा ब्राह्मण समाज को लक्षित करने के आरोप लगाते हुए फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग भी की।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर देश के प्रधानमंत्री के नाम जिला अधिकारी, लखनऊ को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए इसे प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तथा मांगों पर विचार करने की बात कही।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. उपेंद्रनाथ त्रिपाठी (उज्जैन), राष्ट्रीय संरक्षक सुरेंद्र चतुर्वेदी,कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. ओपी शर्मा,बबलू पंडित, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सुमित दुबे,पवन मिश्रा,बलरामपुर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शैलजा शर्मा,जयपुर से बाबा पंडित त्रिलोक त्रिवाड़ी तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *