हरिद्वार। चेतना पथ फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार 29मार्च 2026 को भेल उपनगरी के सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर कवि, साहित्यकार एवं चेतना पथ के संपादक अरुण कुमार पाठक के सात गीतों से सजे ऑडियो एलबम ‘इन्द्रधनुष’ का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही मासिक पत्रिका चेतना पथ के छठे वर्ष के प्रवेशांक (अप्रैल 2026) का भी विमोचन किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ होंगे।
आयोजक अरुण कुमार पाठक के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के विशाल माधव भवन में अपराह्न 2:00 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक एवं सारेगामा टीवी शो के विजेता डॉ. अनुराग शर्मा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भेल नई दिल्ली से सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक बलवीर तलवार तथा नगर के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
इस मौके पर एलबम ‘इन्द्रधनुष’ के गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां हरिद्वार के लोकप्रिय कलाकारों द्वारा दी जाएंगी, जो कार्यक्रम को और भी रंगीन बनाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बलवीर तलवार करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर साहित्य और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
📞 सम्पर्क: अरुण कुमार पाठक – 9997897334
हरिद्वार में सजेगा सुरों का इन्द्रधनुष: होगा ‘इन्द्रधनुष’ एलबम का भव्य लोकार्पण(Tap कर जाने कब और कहां)🎤



