🔥
कमल शर्मा/हरिद्वार, 20 फरवरी 2026।
फायर स्टेशन मायापुर द्वारा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत सप्तर्षि, हरिद्वार स्थित Sarovar Portico Haridwar में विशेष अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमान अग्निशमन अधिकारी श्री बीरबल सिंह एवं फायर सर्विस चालक सुरेन्द्र रावत ने होटल के कर्मचारियों को अग्निशमन दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान होटल परिसर में स्थापित अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
विशेष रूप से किचन में प्रयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई और कर्मचारियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे आपात स्थिति में सतर्कता एवं सूझबूझ के साथ कार्य कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त स्टाफ को आपातकालीन सेवा नंबर 112 की विशेषताओं से अवगत कराया गया तथा इसे अपने परिजनों, मित्रों और परिचितों के साथ साझा करने हेतु प्रेरित किया गया।
अंत में अधिकारियों ने कहा कि जनजागरूकता ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है और ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
फायर स्टेशन मायापुर का सरोवर पोर्टिको होटल में जनजागरूकता कार्यक्रम हुआआयोजित 🚒
