युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव में विजेताओं का शानदार प्रदर्शन, प्रियव्रत ने दी हार्दिक बधाई

🔥हरिद्वार/बहादराबाद:
भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी युवा साथियों को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रमुख बहादराबाद प्रियव्रत ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह जीत युवाओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है। प्रियव्रत ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से ही देश और समाज में बदलाव की ताकत रही है, और नए पदाधिकारी अपने कार्यों से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
👉 प्रियव्रत ने सभी विजेताओं से अपील की कि वे जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *