देहरादून। पूर्व प्रमुख ब्लॉक बहादराबाद एवं कांग्रेस नेता प्रियव्रत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह से उनके देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी होली मिलन कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों और आगामी रणनीतियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। प्रियव्रत ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन का अवसर होता है, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी भाग लेंगे।
प्रीतम सिंह ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और एकजुटता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
देहरादून में सियासी रंगों की आहट: प्रियव्रत ने प्रीतम सिंह को दिया होली मिलन का निमंत्रण
