श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ एवं भंडारे का आयोजन

🕉️ जय सियाराम 🕉️
श्री रामचरितमानस जी के अखंड पाठ एवं भंडारे का आयोजन
कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार की पावन धरा पर श्रद्धा और भक्ति का एक दिव्य आयोजन होने जा रहा है। दिनांक 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 8:00 बजे से श्री रामायण निष्काम सेवा मंडल द्वारा श्री रामचरितमानस जी का अखंड पाठ प्रारंभ किया गया l
यह पावन आयोजन श्री ज्ञान गंगा गौ सेवा ट्रस्ट, अमेरिकन आश्रम के सामने, शिवनगर भूपतवाला, हरिद्वार में संपन्न होगा। अखंड रामायण पाठ के माध्यम से समस्त क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार होगा तथा श्रद्धालुजन प्रभु श्रीराम के गुणगान में सहभागिता करेंगे।
अखंड पाठ का समापन के अवसर पर उसी दिन सायं 4:00 बजे भव्य भंडारे का आयोजन रखा गया है। सभी भगवत प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है कि वे पधारकर भगवान का प्रसाद ग्रहण करें एवं इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं।
आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
जय श्रीराम। जय सियाराम। 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *