श्री मुल्तान सेवा समिति के 65वें वार्षिक नेत्र यज्ञ के अवसर पर*दसवां नि:शुल्क नेत्र जान्च शिविर पंचवटी सोशल वेलफेयर का हुआ आयोजन

दिल्ली ,,08 फ़रवरी 2026 को सी 3 अशोक विहार, सनातन सेवा सदन के तत्वाधान में आज श्री मुल्तान सेवा समिति के 65वें वार्षिक नेत्र यज्ञ के अवसर पर*दसवां नि:शुल्क नेत्र जान्च शिविर पंचवटी सोशल वेलफेयर का आयोजन किया गया l

शिविर सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1:15 बजे ** संपन्न हुआ।कुल 149 रोगियों की बी.पी., शुगर और आँखों की जाँच की गई और उन्हें निःशुल्क आँखों की दवा भी दी गई।80 मरीज़ों को निशुलक चश्मे के लिए चुना गया।
21 मरीजों को मोतियाबिंद सर्जरी के लिए चयन किया गया, जिनका ऑपरेशन With Lens Stichless Surgery द्वारा मुल्तान सेवा समिति नेत्र आई केयर अस्पताल शक्ति विहार, पीतमपुरा, दिल्ली में नि:शुल्क किया जाएगा।

इस अवसर पर नेत्र सर्जन डॉ. रविता खुराना और मुल्तान सेवा समिति आई केयर अस्पताल के चिकित्सा कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने उदर्तापूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ कैंप का कार्य सकुशल सम्पन्न किया

शिविर का आयोजन एवं योगदान के लिए पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य गण का का आभार व्यक्त किया जिनहोने अपना बहुमूल्य समय दिया।

इस अवसर पर ओम बजाज हरीश बजाज ओम प्रकाश कबीरपंथी संजय चुघ जगदीश ढिंगरा अशोक ठुकराल सोहन बजाज मनोज ठुकराल विजय ठुकराल नरेंद्र ठुकराल कुंदन लाल अमरपुर आदि उपस्थित रहे l

अपील
आपसे अनुरोध है कि इस नेक परियोजना के लिए उदारतापूर्वक योगदान दें। इस परियोजना में आपका योगदान किसी की दृष्टि में सुधार ला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *