हरिद्वार 1 फरवरी 2026 माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर मछला कुंड स्थित जिले पर श्री गंगा दास उदासीन महाराज के आश्रम में माघी पूर्णिमा पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन l इस अवसर पर बोलते हुए श्री गंगा दास उदासीन महाराज ने माघी पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा कि शास्त्रों में सभी पूर्णिमाओं को महत्वपूर्ण बताया गया है, लेकिन माघ मास की पूर्णिमा को सबसे अधिक फलदायी माना गया हैl आगे बताते हुए महाराज श्री ने कहा कि माघ पूर्णिमा के दिन समस्त देवी-देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं और गंगा में स्नान करते हैं. इसी कारण इस दिन गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष विधान है और आज के दिन तो हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है। कड़ाके की ठंड के बावजूद लाखों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ कमाते हैं l
माघ पूर्णिमा के दिन समस्त देवी-देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं और गंगा में स्नान करते हैं: श्री गंगा दास महाराज
