विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग द्वारा संचालित दक्षेश्वर संस्कारशाला लाटो वाली कनखल में आज संस्कारशाला के बच्चों के साथ लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्य गणों ने होली खेली इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया और संस्कारशाला में दैनिक रूप से दी जा रही शिक्षाओं का प्रदर्शन भी बच्चों के द्वारा किया गया बच्चों ने अचार पद्धति के क्रम में ब्रह्म नाद, गायत्री मंत्र, विजय महामंत्र सुनाया साथ ही साथ राष्ट्र सेविका समिति की प्रार्थना भी बच्चों ने प्रस्तुत की दीप मंत्र भी बच्चों ने अतिथियों को सुनाया ट्रस्ट के पदाधिकारी ने बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की

साथ ही बच्चों को दक्ष करने में भूमिका निभाने वाली संस्कारशाला की आचार्या बहन याचना को भी सम्मानित किया ट्रस्ट के सदस्यों ने बच्चों को होली के उपहार स्वरूप बिस्किट, चिप्स, पिचकारी, रंग, गुलाल भी प्रदान किया और बच्चों के साथ खूब होली खेली बच्चे भी बहुत आत्म विभोर हुए अतिथियों ने अपने संबोधन में विश्व हिंदू परिषद द्वारा किए जा रहे कामों की सराहना की और भविष्य में भी संस्कारशाला को अपना सहयोग देने की बात कही इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की जिला बौद्धिक प्रमुख नीरज जी ने भी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया

ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट प्राची अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित किया विशेष रूप से उपस्थित प्रांत सेवा प्रमुख अनिल भारतीय जी ने विश्व हिंदू परिषद के उत्तराखंड प्रांत में चल रहे क्रियाकलापों के विषय में भी लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट के सदस्यों को जानकारी दी और साथ ही ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारीयों ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया ट्रस्ट के पदाधिकारी में विशेष रूप से ट्रस्ट की अध्यक्ष प्राची गुप्ता, आशीष गुप्ता कोषाध्यक्ष, प्रेरणा बंसल, सचिव हिमानी अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल ,मधु वर्मा, रेखा उपाध्याय आदि उपस्थित रहे
