NSS Day – 4: शिक्षा, सुरक्षा और संस्कार का प्रेरणादायक संगम

📚 हरिद्वार/कमल शर्मा/ धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा आयोजित NSS विशेष शिविर के चौथे दिन शिवदासपुर तेलीवाला स्थित संतराम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल परिसर में उत्साह, ऊर्जा और जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। दिन की शुरुआत योग एवं व्यायाम से हुई, जिससे स्वयंसेवकों और बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से नाश्ता किया और फिर साक्षरता जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने सरल और रोचक तरीकों से शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाते हुए बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।
दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक NDRF से आए सब-इंस्पेक्टर राजकुमार ने बच्चों को Internal Disasters के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने आपदा की स्थिति में आत्म-सुरक्षा के उपायों को विस्तार से समझाया। इस दौरान CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) जैसी जीवन रक्षक तकनीक का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे बच्चों और स्वयंसेवकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई।
इसके बाद 3 बजे से 4 बजे तक NDRF टीम द्वारा External Disasters जैसे बाढ़ और अग्निकांड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। टीम ने बचाव उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सभी को सतर्क और सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अगले चरण में बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियाँ, ज्ञानवर्धक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंत में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया। पूरे दिन की समीक्षा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
यह दिन न केवल शिक्षा के महत्व को उजागर करने वाला रहा, बल्कि आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षा के महत्वपूर्ण ज्ञान से सभी को समृद्ध करने वाला भी साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *