“अब हर वर्ग पहन सकेगा सोना” – गोविंदपुरी में ‘दीवान ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, 1 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी बनी आकर्षण का केंद्र

हरिद्वार। कमल शर्मा/गोविंदपुरी क्षेत्र में पांडे बुक डिपो के सामने “दीवान ज्वेलर्स” नाम से एक भव्य एवं आधुनिक ज्वेलरी शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया। शोरूम के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। खास बात यह रही कि यहां मात्र 1 कैरेट सोने से निर्मित आभूषण बेहद किफायती और वाजिब दामों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को भी सोने के आभूषण पहनने का अवसर मिल सकेगा।


शोरूम में आधुनिक तकनीक और कुशल कारीगरों की मदद से बेहद आकर्षक, दिव्य और भव्य डिजाइनों में आभूषण तैयार किए गए हैं। कम कीमत में भी शानदार डिजाइन वाले इन आभूषणों ने ग्राहकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रतिष्ठान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोना भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण यह आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि “दीवान ज्वेलर्स” द्वारा 1 कैरेट सोने के आभूषणों की पहल सराहनीय है, जिससे मध्यम और सामान्य वर्ग के लोगों को भी किफायती दामों में सोना पहनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रयास समाज के हर वर्ग के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।


वहीं शोरूम से जुड़े विशाल सिंबल ने बताया कि उद्घाटन के पहले ही दिन ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली और लोगों ने अपने परिवारों के साथ आकर विभिन्न प्रकार के आभूषणों की खरीदारी की। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध सभी आभूषण उनके अपने कारखाने में तैयार किए जाएंगे, जिससे गुणवत्ता और डिजाइन पर विशेष ध्यान रखा जा सकेगा। साथ ही इन्हें बहुत ही उचित और सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी आर्थिक बोझ के सोने के आभूषण खरीद सके।


उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग तक सोने के आभूषण पहुंचाना है। सोना केवल एक आभूषण नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और पहचान का प्रतीक है। इसलिए उनका प्रयास है कि हर व्यक्ति अपने व्यक्तित्व और पहचान को सोने के आभूषणों के माध्यम से और अधिक निखार सके।


उद्घाटन अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने मनपसंद आभूषणों की खरीदारी की। शोरूम में ग्राहकों के लिए सुंदर कलाकृतियां, आकर्षक डिजाइन और मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर नितिन त्यागी, बाबर भाई, अनिल श्रीवास्तव सहित कई विशिष्ट अतिथि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शोरूम के सफल संचालन की कामना करते हुए कहा कि यह पहल निश्चित रूप से आम लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में हर व्यक्ति के सोना पहनने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *