शूटिंग बॉल विश्व कप में सूरज चौधरी का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी ने शुभकामनाएं दी

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

रुड़की के होटल सिद्धार्थ में देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव एवं शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड महासचिव सूरज चौधरी का चयन आगामी विश्व कप में किए जाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी,राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष आशीष राष्ट्रवादी के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया lफाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव सूरज चौधरी को बुके भेंटकर सम्मानित किया गया। 44वीं सीनियर शूटिंग बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान चयन समिति द्वारा किया गया।एक से तीन फरवरी तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम,नई दिल्ली में आयोजित शूटिंग बॉल विश्व कप में 15 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा एशियन शूटिंग बॉल फेडरेशन एवं इंटरनेशनल शूटिंग बॉल फेडरेशन के सौजन्य से किया जा रहा है।सूरज चौधरी ने बताया कि विश्व शूटिंग बॉल चयन समिति,एशियन शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर,शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया केअंजुल अग्रवाल,महासचिव जीतराज तोमर तथा उत्तराखंड शूटिंग बॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने शुभकामनाएं प्रेषित की।राष्ट्रीय रेफरी सैम,गुलजार अली और अभिषेक कुमार,धीरज कुमार उपस्थित रहे l राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी अपने संबोधन में बताया कि सूरज चौधरी विगत कई वर्षों से उत्तराखंड में युवाओं का भविष्य बनाने का कार्य कर रहे हैं उनकी मेहनत,लगन और परिश्रम से युवा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर देश और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं l राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने हेतु फाउंडेशन के संरक्षक मुनीश सैनी,ब्रांड एंबेसडर डॉ रविंद्र सैनी,राष्ट्रीय महासचिव पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर आर्य,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक सैनी,डॉ रंजन धनगर,राष्ट्रीय सचिव डॉ.अशोक सैनी,जिला अध्यक्ष हरिद्वार प्रदीप सैनी एवं समस्त पदाधिकारियों के साथ-साथ सर्व समाज में खुशी की लहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *