कार्मिक संगठन द्वारा मासिक संगोष्ठी व फूलों की होली का हुआ आयोजन

आज दिनांक 01/03/2026/को पूर्व केंद्रीय शास्त्र बल कार्मिक संगठन द्वारा मासिक संगोष्ठी व फूलों की होली का आयोजन सी आई एस एफ कैम्प परिसर भेल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता एड्वोकेट रूप चंद आजाद जी ने की व संचालन सचिव राजीव शर्मा जी ने किया। अध्यक्ष जी ने सभी सदस्यों को जानकारी दी की सी आई एस एफ के पूर्व कर्मचारियों की लिस्ट बनाने का कार्य चल रहा है, जून महा तक पूर्ण होने की संभावना है उसके बाद सभी का एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसके द्वारा कर्मी अपने नजदीकी किसी भी मदिरा कैंटीन से अपना कोटा ले सकेगा। अध्यक्ष जी ने अवगत करवाया कि हरिद्वार जिले के दो अस्पतालों को एक भूमानंद व दूसरा मेट्रो हॉस्पिटल को सीजीएचएस पैनल में अगले माह से शामिल कर लिया जाएगा यह सभी हरिद्वार के नजदीक रहने वाले पूर्व कर्मचारियों के लिए बड़े हर्ष का विषय है। संगोष्ठी के पश्चात सभी सदस्यों ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ एक दूसरे के माथे पर चंदन का तिलक कर फूलों की होली खेली व एक दूसरे को बधाई दी, आज के आयोजन में निम्नलिखित सदस्यों ने प्रतिभागिता की। एडवोकेट रूपचंद आजाद जी राजीव शर्मा जी सुभाष कपूर जी हरेंद्र पाल जी धर्मपाल जी तारा प्रसाद जी प्रेम सिंह भंडारी मामचंद गजेंद्र सिंह जगत राम नीलम सिंह आदि ने प्रतिभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *