🔥 फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार 🚨
माॅक ड्रिल एवं जनजागरूकता कार्यक्रम 🔥
हरिद्वार। दिनांक 11-04-2026 को फायर स्टेशन मायापुर की टीम द्वारा हेतमपुर स्थित नीशू पब्लिक स्कूल में एक महत्वपूर्ण माॅक ड्रिल एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन अधिकारी श्री बीरबल सिंह व फायर सर्विस चालक प्रवीण राणा ने किया।
इस दौरान स्कूल के छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने स्कूल परिसर में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया, जिससे आपात स्थिति में तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम में विशेष रूप से घरेलू उपयोग में आने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में लगने वाली आग से बचाव के उपायों को समझाया गया और उसका लाइव डेमो भी दिया गया।
इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों को आपातकालीन सेवा नंबर 112 की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया तथा संकट के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक बचाव एवं राहत उपायों की जानकारी साझा की गई।
यह जनजागरूकता अभियान छात्रों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करने में भी सहायक साबित हुआ।
स्कूल में गूंजा सुरक्षा का संदेश: मायापुर फायर टीम ने सिखाए आग से बचाव के गुर 🚒



