गणतंत्र दिवस हम सभी को एक मजबूत, समावेशी और प्रगतिशील भारत बनाने की प्रेरणा दे: श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार, 26 जनवरी 2026 आज हर की पौड़ी स्थित हनुमान घाट पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ l इस अवसर पर बोलते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गौरवशाली दिन हमें हमारे संविधान की मजबूती, लोकतंत्र की भावना और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है। आइए इस पावन अवसर पर हम सभी संवैधानिक मूल्यों को अपनाने और एक मजबूत, समृद्ध और विकसित और स्वच्छ भारत बनाने की ओर तन तन मन धन से प्रयासरत हो l यह गणतंत्र दिवस हम सभी को एक मजबूत, समावेशी और प्रगतिशील भारत बनाने की प्रेरणा दे

इस अवसर पर बोलते हुए श्री रवि पुरी महाराज ने कहा कि तिरंगा फहराते ही, हमारे संविधान और लोकतंत्र, एकता और सेवा के उन शाश्वत मूल्यों में विश्वास और मजबूत हो जाता है, जो हमारे महान राष्ट्र की पहचान हैं। भारत की असली ताकत इन आदर्शों को अपने रोजमर्रा के कामों में अपनाने और निस्वार्थ भाव से देशवासियों की सेवा करने में हैl

इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया l भक्तों ने हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *