संतों, विद्वानों और पर्यावरण प्रेमियों के संगम से “जन्म यज्ञ पर्यावरण दिवस महोत्सव”आध्यात्मिक के साथ-साथ सामाजिक चेतना का महापर्व बना: श्री श्री महंत सत्यगिरी जी महाराज


जन्म यज्ञ पर्यावरण दिवस महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ – 11 से 15 फरवरी, ऋषिकेश

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
ऋषिकेश, उत्तराखंड – आश्रम अवधूत बाबा अरुण जी (बैराज कॉलोनी, वीरभद्र मंदिर के नीचे) के तत्वाधान मे 11 से 15 फरवरी 2026 तक “जन्म यज्ञ पर्यावरण दिवस महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक एवं पर्यावरण केंद्रित महोत्सव का शुभारंभ 11 फरवरी से हुआ जो अध्यात्म से ओत प्रोत था l


दस महाविद्या पंचकुंडी यज्ञ
महोत्सव के अंतर्गत विशेष रूप से दस महाविद्याओं को समर्पित पंचकुंडी यज्ञ का आयोजन किया गया, जिनमें— काली, तारा, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी एवं कमला—का विधिपूर्वक पूजन, आवाहन एवं साधना की गई।


यज्ञ का मार्गदर्शन पूज्य पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनंत श्री विभूषित अवधूत बाबा अरुण गिरी जी महाराज (एनवायरमेंट बाबा) के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महोत्सव का मूल संदेश यही है कि “यज्ञ ही जीवन है, जीवन ही यज्ञ है।


साँसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएँ हम।”
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, गंगा स्वच्छता और प्रकृति के प्रति जागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संतों, विद्वानों और पर्यावरण प्रेमियों का संगम इस महोत्सव को आध्यात्मिक के साथ-साथ सामाजिक चेतना का महापर्व बना l

इस अवसर पर अखाड़े के सभी संतों महंतों महामण्डलेश्वरों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *