फिटनेस जगत की प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष समारोह आयोजित

कमल शर्मा ( हरिहर समाचार)

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरोहम योग स्टूडियो और माइंड पावर वेलनेस के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 8 मार्च 2026 को शाम 4 बजे आवास विकास मॉडल कॉलोनी, प्रेम नगर आश्रम के सामने आयोजित हुआ, जिसमें फिटनेस और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समर्पित महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि फिटनेस जगत की अद्भुत महिलाएं समाज को स्वस्थ जीवन की प्रेरणा दे रही हैं और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बना रही हैं।
डॉ. जी.पी. सिंह (योग में पीएचडी) ने कहा कि आज की महिलाएं योग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका योगदान समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने में अत्यंत सराहनीय हैl


अन्ना (स्टूडियो प्रमुख, आरोहम योग स्टूडियो) ने कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य केवल सम्मान देना नहीं बल्कि महिलाओं की शक्ति, प्रतिभा और उनके योगदान को पहचान देना भी है। योग के माध्यम से महिलाएं अपने साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ बनाने का कार्य कर रही हैं।
योगाचार्य मनोज कुमार चौहान (कोऑर्डिनेटर) ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और योग व फिटनेस के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखा रही हैं।
विनीता देवी (सामाजिक कार्यकर्ता) ने कहा कि महिलाओं का सम्मान समाज की प्रगति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।
डॉ. राजीव करेले (प्रोफेसर, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय) ने कहा कि योग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए अत्यंत शुभ संकेत है।
प्रीति (एक्यूप्रेशर सेंटर फाउंडर) और संतोष योगी ने भी महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को प्रेरित करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उत्कर्ष सिंह (वीडियो एडिटर), एलोकेश्वर, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और महिलाओं के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें और अधिक प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *