कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
बिशनपुर कुंडी में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का भव्य दृश्य देखने को मिला, जब गंगा पूजन एवं प्रसाद अर्पण के साथ विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ गंगा को विधिवत प्रसाद अर्पित कर की गई, जिसके पश्चात भंडारे का आयोजन आरंभ हुआ।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में गांववासी, साधु-संत, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा भाव से भंडारे का भोजन प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, सेवा और सद्भाव का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में महंत पीठाधीश्वर संजीवन नाथ महाराज एवं श्री चेतना नंद महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। उनके आशीर्वचनों से उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।
साथ ही विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सचिव मनोज चौहान, जिला अध्यक्ष डीके सिंह तथा कुंवर पाल सिंह दमदार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और धार्मिक चेतना का प्रतीक बताया।
यह भंडारा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में प्रेम, सहयोग और समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ करने का संदेश दे
