हरिद्वार पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी*

कोतवाली गंग नहर

*हरिद्वार पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी*

सट्टे की खाई बाड़ी करते 01 सटोरीये को धर दबोचा

आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन डायरी व नगद ₹1360/- बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमें बनाकर अवैध शराब, स्मैक, चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया।

परिणाम स्वरुप पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई बाडी करते आरोपी इनाम पुत्र रियासत निवासी रामपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार को सट्टे की खाई बाडी करते हुए सुनहरा गांव पानी की टंकी के पास से पकडा गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता आरोपी
इनाम पुत्र रियासत निवासी रामपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार

बरामदगी का विवरण
1-सट्टा पैन, डायरी व नकद ₹1360/-

पुलिस टीम
1- का0 रणवीर सिंह
2- का0 सुरेंद्र चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *