*थाना-पथरी
हरिद्वार पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपित को धर दबोचा
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित लगातार बदल रहा था ठिकाने
आरोपित के विरुद्ध किया गया था अभियोग पंजीकृत
दिनांक 26-09-2025 को वादी गुरनाम पुत्र चरन सिंह निवासी नसीरपुर कला थाना पथरी जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर के बाबत जसविंदर पुत्र अर्जुन निवासी नसीरपुर खुर्द पथरी आदि द्वारा वादी की बहन को दहेज के लिए प्रताडित कर मृत्यु कारित करने के सम्बन्ध में थाना पथरी पर मु0अ0स0 537/2025 अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा थानास्तर पर आरोपित की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
तथा मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया। जिसके फलस्वरूप गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.03.2026 को आरोपित जसविंदर पुत्र अर्जुन निवासी नसीरपुर खुर्द थाना पथरी हरिद्वार को धनपुरा दोगीवाला मार्ग से पकडा गया।
नाम पता आरोपित –
जसविंदर पुत्र अर्जुन निवासी नसीरपुर खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
(1) उ0नि0 महेंद्र पुंडीर
(2) कांनि0 जयपाल
(3) कांनि0रविन्द्र


