होप अस्पताल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष के अध्यनरत छात्रों का अभिनंदन समारोह

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार 6 दिसंबर 2025 जगजीतपुर लक्सर रोड स्थित होप अस्पताल में बड़े ही धूमधाम और हर्षौल्लास से मनाया गया बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष के अध्यनरत छात्रों का अभिनंदन समारोह इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर नर्सिंग के बच्चों ने खूब धमाल मचाया इस अवसर पर बोलते हुए डॉ एस के मिश्रा ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा की पवित्र भावना है। Hope hospital जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है
उन्हें किसी भी प्रकार के कैंसर से संबंधित गंभीर से गंभीर इलाज विदेशी तकनीकी युक्त उच्च गुणवत्ता वाली मशीनों के माध्यम से सस्ता सुलभ इलाज अपने क्षेत्र में अपने आसपास के इलाके में प्राप्त होने से उन्हें दूर दराज प्रदेशों में जाने से निजात मिल गई है जरूरतमंद लोग विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मानवीय संवेदनाओं के साथ प्रतिबद्धता के रूप में उच्च स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की निगरानी में वाजिब दामों में सुलभ चिकित्सा प्राप्त कर रहे हैं तथा रोगी चिकित्सा लेने के उपरांत ठीक होकर सुखमय जीवन जी रहे हैं डॉ एस के मिश्रा एमबीबीएस एमएस चीफ सर्जन डायरेक्टर महोदय ने नूतन वर्ष बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष के अध्यनरत छात्रों के अभिनंदन समारोह एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मनुष्य जीवन बार-बार नहीं मिलता और मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है अगर आप किसी पीड़ा ग्रस्त रोगी को उसके रोग से निजात दिलाकर एक स्वस्थ जीवन उसे प्रदान कर देते हैं तो इससे बड़ी सेवा कोई और हो ही नहीं सकती स्वस्थ काया पर सभी का अधिकार है अगर कोई दूर दराज इलाकों में दूरस्थ प्रदेशों में चिकित्सा कराने नहीं जा सकता तो अब आपको आप ही के क्षेत्र में गंभीर से गंभीर रोग का इलाज सस्ती सुलभ सुविधाओं के साथ उपलब्ध है समारोह के अवसर पर बोलते हुए अस्पताल की अध्यक्ष डॉ आर के मिश्रा ने कहा कि हम शैक्षणिक और नैदानिक गतिविधियों को एक साथ लाकर गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान कर रहे कैंसर की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और यह मृत्यु का एक प्रमुख कारण बनने जा रहा है इसलिए हमारा दृष्टिकोण कैंसर के प्रति आक्रामक होगा और हम चिकित्सा विज्ञान में उपलब्ध सर्वोच्च उपचार विधियो के साथ अधिकतम जीवन बचाने का हर संभव प्रयास करेंगे हमारा अस्पताल आधुनिक डिजिटल लिनियर एक्सीलेटर से लैश है और कैंसर रोगियों के लिए अति निकट तथा वरदान सिद्ध हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *