अजर धाम महिला आश्रम ट्रस्ट एवं स्वामी अजरानंद विद्यालय मे हुआ कंबल वितरण

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार, 2 दिसंबर 2025 सप्त सरोवर रोड भूपत वाला स्थित अजर धाम महिला आश्रम ट्रस्ट एवं स्वामी अजरानंद विद्यालय हाई स्कूल के संस्थाध्यक्ष महन्त श्री स्वामी स्वयमानन्द जी महाराज के सानिध्य में आज बालकों को कंबल का वितरण किया गया इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ_साथ सामान्य बच्चों को भी इसका लाभ मिला l इस अवसर पर बोलते हुए महन्त श्री स्वामी स्वयमानन्द जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक वर्ष शरद ऋतु के आरम्भ में जरूरतमंद बच्चों के लिए गर्म कपड़ों का वितरण होता है l

समय-समय पर हमारी संस्था में बच्चों को गर्म स्वेटर स्कूल बैग जूते और भी जरूरत का सामान निशुल्क वितरित होता रहता है जिससे बच्चे बिना किसी अभाव के पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें और उनके आगे बढ़ने की रहा आसान हो जाएl बच्चे हमारा आने वाला कल है अगर हम आज उन पर ध्यान देंगे तो कल वह बड़े होकर देश की सेवा में हाथ बटा सकेंगे और आगे जाकर उनका भी भविष्य उज्जवल होगा और देश भी प्रगति करेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *