मां चंडी देवी की मुख्य ट्रस्टी गीतांजलि गिरी के द्वारा उनके पति रोहित गिरी के द्वारा जो आरोप उन पर लगाए गए उन्हें निराधार बताया गया

मां चंडी देवी की मुख्य ट्रस्टी गीतांजलि गिरी के द्वारा उनके पति रोहित गिरी के द्वारा जो आरोप उन पर लगाए गए उन्हें निराधार बताया गया
हमें जानकारी मिली है कि न्यायपालिका ने एक आदेश पारित किया है। हम न्यायपालिका पर पूरा भरोसा रखते हैं और जांच में पूर्ण सहयोग करेंगे। हमें विश्वास है कि सत्य अवश्य सामने आएगा। कुछ मीडिया संस्थान मुझे “पूर्व पत्नी” लिख रहे हैं, जो पूरी तरह गलत और भ्रामक है। उनसे अनुरोध है कि फैक्ट-चेक कर ही समाचार प्रकाशित करें। जहाँ तक रोहित गिरी और रीना का प्रश्न है, इन दोनों पर मैंने पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद वे हमारे विरुद्ध निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने स्वयं स्वीकार किया है कि वे लिव-इन रिलेशन में रहते हैं और उनकी एक बेटी है। अब यह सभी जानते हैं कि बिना विधिक तलाक के दूसरी महिला के साथ रहना वैध है या अवैध। अंत में, हमारा माँ चंडी पर अटूट विश्वास है—सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

द्वारा: गीतांजलि गिरी, ट्रस्टी- माँ चण्डी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *