पवित्र हर की पैड़ी पर अवैध कब्जे और वसूली का मामला पकड़ रहा तूल

हर की पैड़ी पार्षद पति पर गंभीर आरोप ,, फरियादी ने प्रशासन से लगाई गुहार

हरिद्वार की पवित्र हर की पैड़ी पर अवैध कब्जे और वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दुकान मालिक सोनल गर्ग का आरोप है कि पूर्व भाजपा पार्षद कन्हैया खेवड़िया और उनकी पत्नी, जो वर्तमान में पार्षद हैं, की शह पर अवैध कब्जाधारी उनकी दुकान पर जबरन बैठा है¹।
सोनल गर्ग का दावा है कि यह दुकान उन्हें 1985 में नगर निगम से आवंटित की गई थी, लेकिन पार्षद पति जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उनका आरोप है कि हर की पैड़ी पर लंबे समय से अवैध वसूली और कब्जे का खेल चल रहा है।
मामले में नगर निगम के सहायक अभियंता ऋषभ उनियाल और फरियादी पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश की गई, जिससे स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अभियंता को कुर्सी छोड़कर मौके से निकलना पड़ा।
पूर्व पार्षद की बदतमीजी का मामला भी सामने आया है, जब उन्होंने मौके पर पत्रकारों से बदतमीजी की। भीड़ बढ़ते ही तनाव चरम पर पहुंच गया, लेकिन कब्जाधारी हप्पू अब तक एक भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया है।
फरियादी ने जिला प्रशासन से अपील की है कि तत्काल कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटाया जाए और दुकान वापस दिलाई जाए। यह मामला हरिद्वार की पवित्र हर की पैड़ी पर अवैध कब्जों और वसूली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

बाइट- ऋषभ उनियाल सह नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार

बाइट- सोनल गर्ग फरियादी

रिपोर्ट: रश्मि कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *