लालढांग। लालढांग गैंडीखाता मार्ग पर खनन सामग्री के गिरने से मार्ग में चलने वाले वाहनों के लिए दिक्कतें हो गई। लालढांग क्षेत्र में खनन कार्य जोरो पर हैं जिसके चलते लालढांग गैंडीखाता मार्ग पर ओवरलोड खनन वाहन बेतरतीब दौड़ रहे हैं। खनन वाहन से मंगलवार की रात को खनन सामग्री मार्ग में गिर गई जिससे आने जाने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होने लगी खासतौर पर दोपहिया वाहन तो मार्ग में पड़ी खनन सामग्री पर रपटने लगे।ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना बन गई।पंकज सैनी अमित शर्मा, आनंद सिंह, नवीन नेगी ने बताया ओवरलोड वाहनों के इस सड़क से चलते हुए खनन सामग्री सडक के बीचो-बीच गिरती हुई जाती है जिससे दूर तक सडक पर खनन सामग्री बिखर कर सड़क से सफर करने वाले टू व्हीलर वालों को हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता हैं दोपहिया वाहन वाले जान जोखिम में डाल कर मार्ग में सफर करना पड़ रहा हैं । श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि लालढांग गैंडीखाता मार्ग बिखरी खनन सामग्री को हटवा दिया गया।ओवरलोड वाहनों को लेकर समय समय पर कार्यवाही की जा रही हैं।
रिपोर्ट अनिल शर्मा
