कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
कैसी विडंबना है जो किसान सबका पेट भरता है उसी को सरकार के पास देने के लिये कुछ नहीं है। ग्राम #बहादरपुरजट के हमारे कृषकों ने कांग्रेस को गन्ना दिया। यह गन्ना सिर्फ़ एक फ़सल मात्र नहीं है यह प्रतीक है कृषकों की मेहनत की, प्रतीक है हमारे सम्मान की। अभी तक राज्य सरकार ने गन्ने का मूल्य नहीं घोषित किया है। कैसी Double Engine Triple Engine सरकार है यह।

जब पड़ोसी राज्य में मूल्य घोषित हो सकता है। तो हमारे राज्य में क्यूँ नहीं। धामी सरकार गन्ने का रेट कम से कम प्रति कुंतल 500 रुपया करे। और अगर 29 नवम्बर तक सरकार इसे करने में पीछे हटती है तो हम कांग्रेसजन 30 नवम्बर ग्राम #बादशाहपुर से ग्राम #सुल्तानपुर तक किसानों के सम्मान में ट्रैक्टर-बुगी यात्रा निकाल कर सरकार को चेतायेंगे।
#धामीसरकारहोशमेंआओ #नींदसेजागो
रिपोर्ट: परवेज आलम



