कोतवाली मंगलौर
कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार पुलिस के द्वारा नशा माफियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर को निर्देशित किया गया।
जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना अंतर्गत विभिन्न टीमों को इस कार्य में लगाया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफिया के विरुद्ध टास्क दिया गया जिसके फलस्वरुप दिनाक 4-11-25 को मुखबिर की सूचना पर 01 आरोपी को अवैध कच्ची शराब के साथ पकडा गया।
जिसके कब्जे से -05 लीटर कच्ची शराब नाजायज बरामद की गई।
जिसके विरुद्ध आबकारी अधि0 मे अभियोग पंजीकृत किया गया नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपी
1- चौना पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम मानकी थाना देवबन्द उ0प्र0 हाल नारसन कला मंगलौर
बरामद माल
05लीटर कच्ची शराब
पुलिस टीम
1- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
2- कानि0 पंकज चौधरी
