कार बनी आग का गोला फायर यूनिट ने डीजल टैंक को फटने से बचाया

फायर स्टेशन रुड़की जनपद हरिद्वार
दिनांक 02/03/2025

वाहन अग्निकांड संबंधित 🔥

कमल शर्मा हरिहर समाचार

देर रात्रि समय 21 बजकर 52 मिनट पर प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की🤖 तत्काल घटनास्थल ग्राम गुमावाला थाना क्षेत्र कलियर पहुंचे घटनास्थल पर पहुंच कर उक्त स्थान पर कार में भयंकर लगी आग को हाई प्रेशर वाहन से होजीरल फैलाकर पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं डीजल टैंक को फटने से बचाया । कार आग का गोला बन गई थी आग बुझाना काफी जोखिमपूर्ण भी था फायर कर्मियों ने अपनी जान की प्रवाह किए बिना एक बहुत बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया।कार चालक/मालिक श्री शादाब पुत्र श्री लियाकत अली निवासी गुमावाला थाना कलियर ने बताया कि कि वह अपनी VARNA कार से गुममावाला से अपनी ससुराल हकीमपुर जा रहा था गांव से बाहर निकलते ही वाहन चलाते समय अचानक कार से तेज धुआं निकलने लगा वाहन को सड़क पर रोककर जैसे ही वाहन से बाहर निकला वाहन ने आग पकड़ ली और कार तेज लपटों के साथ जलने लगी ।आग से कार पूर्ण रूप से जल गई है वाहन स्वामी ने VARRNA कार वर्ष 2014 मॉडल होना बताया वाहन संख्या UK/14/0301 रजिस्ट्रेशन होना बताया कार में आग संभवत वायरों में शॉर्ट सर्किट से लगी होनी प्रतीत होती है आग से कार में तीन लाख का अनुमानित नुकसान होना बताया वाहन स्वामी स्वयं मोके पर मौजूद था । चोकी इमलीखेड़ा थाना कलियर से कांस्टेबल राहुल चौहान एवं कांस्टेबल सुनील चौहान मोके के पर मौजूद रहे ।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने फायर यूनिट की तत्काल एवं जोखिमपूर्ण कार्रवाई एवं रिस्पांस टाइम की खुले मन से प्रशंसा की वाद अग्निशमन कार्य उपरांत घटना के संबंध में कंट्रोल रूम रुड़की एवं 112 को भी अवगत करा दिया गया है

घटनास्थल पर गई टीम का विवरण
1 लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
2 चालक विपिन सिंह तोमर फायरमैन सुनील कुमार बंदोलिया फायरमैन सुनील सिंह

छायाचित्र वाहन अग्निकांड🔥 संबंधित 👇👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *