कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
श्री ललिता आश्रम भूपतवाला में अनंत श्री विभूषित ब्रह्मदेव धर्म सम्राट परम पूज्य स्वामी श्री करपात्री जी महाराज के परम प्रिय शिष्य परम विद्वान भागवत भूषण स्वामी श्री दीनदयाल पांडे जी की तिरोधान महोत्सव पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया इसके आयोजक चंडीगढ़ से पधारे अभिषेक शेट्टी उनकी धर्मपत्नी रिचा शेट्टी और उनकी बहन अभिलाष शेट्टी है उन्होंने बताया कि

इस भागवत कथा कराने का जो उद्देश्य है वह यह है कि उनकी माता जी की इच्छा थी उनके गुरु जी के द्वारा यह भागवत कथा कराई जाए लेकिन ऐसा ना हो सका और अब अभिषेक शेट्टी की माताजी नहीं रहीऔर उनके गुरु जी ब्रह्मलीन हो गए हैं । सौभाग्यवश उनके पोते श्री भरत पांडेय जी महाराज के मुखारविंद से इस भागवत कथा करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ। सहयोगवश उनके गुरु दीनदयालु पाण्डेय जी महाराज की तिरोधान तिथि और अभिषेक जी की माता जी की तिथि एक ही है। अभिषेक जी ने कहा कि अपने माता-पिता की इच्छा पूरी करना संतान का परम धर्म और कर्तव्य है और इसी से उनके माता-पिता और पितरों को एक सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी।
