SSP हरिद्वार के नेतृत्व में बच्चों को रैस्क्यू करने का अभियान लगातार जारी

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जनपद हरिद्वार

SSP हरिद्वार के नेतृत्व में बच्चों को रैस्क्यू करने का अभियान लगातार जारी

AHTU हरिद्वार एवं स्थानीय पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में लावारिस हालत में मिली बालिका रेस्क्यू

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग यूनिट एवं कोतवाली गंगनहर द्वारा आज दिनांक 01/11/2025 को रुड़की रेलवे स्टेशन के आसपास विशेष संदिग्ध व्यक्ति/महिला/पुरुष तलाशी अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान रुड़की रेलवे स्टेशन से एक बालिका अत्यंत दयनीय, गुमसुम एवं लावारिस अवस्था में मिली, जिसे तत्काल AHTU हरिद्वार टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया।

पूछताछ में बालिका पुत्री सीताराम, उम्र 13 वर्ष, निवासी ग्राम घुरिया, जिला औरंगाबाद (बिहार) बताया।

बालिका ने बताया कि वह लगभग चार दिन पूर्व घर से नाराज होकर झगड़ा कर रेल के माध्यम से रुड़की आ गई थी।

AHTU टीम द्वारा बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति (CWC) हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं काउंसलिंग उपरांत बालिका को खुला आश्रयगृह ज्वालापुर में संरक्षण दिलवाया गया।

प्रभारी निरीक्षक के आदेशानुसार बालिका के परिजनों की तलाश प्रारंभ की गई। ग्राम प्रधान के माध्यम से संपर्क स्थापित कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।

शीघ्र ही बालिका की सुपुर्दगी संबंधी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

AHTU हरिद्वार टीम

  1. हे.का. राकेश कुमार
  2. म.हे.का. बबीता
  3. का. जय राज सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *