उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश की जमीन पर अवैध तरीके से पार्किंग का दिया गया ठेका, हो रही अवैध वसूली

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार 13 अक्तूबर उत्तराखंड हरिद्वार में लगातार उत्तराखंड शिक्षा विभाग की लापरवाही देखी जा रही है ऐसा ही ताजा मामला बैरागी कैंप से आया है जहां पर उत्तराखंड सिंचाई विभाग के द्वारा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के स्वामित्व की भूमि को अपना बताकर ठेकेदार के साथ सेटिंग पार्किंग का ठेका छोड़ दिया गया है इससे नाराज होकर ट्रैवल्स व्यापारियों के द्वारा आज अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड मायापुर उत्तराखंड सैकड़ो की संख्या में इकट्ठे होकर अपना विरोध दर्ज किया गया व्यापारियों द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिकारियों के द्वारा उत्तर प्रदेश की जमीन पर अवैध तरीके से पार्किंग का ठेका छोड़ दिया गया हैल

और ठेकेदार के द्वारा लोकल लोगों को परेशान किया जा रहा है वहां पर किसी भी तरह की कोई दुर्घटना होने की संभावना हाईवे से बैरागी कैंप को जोड़ने वाले रोड पर ठेकेदार के द्वारा बैरियर लगाकर अवैध वसूली की जा रही है उसके विरोध में आज सैकड़ो की संख्या में ट्रेवल व्यवसाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया उत्तराखंड सिंचाई विभाग के जिलेदार अश्विनी जी के द्वारा बताया गया कि जमीन उत्तर प्रदेश की नई उत्तराखंड की है और हमारे द्वारा इसका ठेका छोड़ा गया l

रिपोर्ट: पत्रकार कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *