एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा दो माह पहले घर से भागकर हरिद्वार आए बालक को किया पिता के सुपुर्द

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

जनपद हरिद्वार की AHTU टीम द्वारा कुछ समय पूर्व दौराने तलाश गुमशुदा/भौतिक सत्यापन हर की पोड़ी क्षेत्र से एक 13 वर्ष के बालक को रेस्क्यू किया गया था जिसको cwc के आदेशानुसार बाद आवश्यक कार्यवाही खुला आश्रय गृह कनखल में सरंक्षण दिलवाया गया था।

बालक की काउंसलिंग एवं बताए गए पते के अनुसार कडी मेहनत से टीम आखिरकार बालक के परिजनों तक पहुंच ही गई।

बालक के परिजनों द्वारा बताया गया कि बालक लगभग दो माह से घर से परिजनों से नाराज होकर बिना बताए कही चला गया था। परिजन ने बालक की काफी तलाश की परन्तु बालक के बारे में कहीं कोई जानकारी मिल नहीं सकी। जिस वजह से हर तरफ से हताश होकर घर बैठ गए थे।

टीम द्वार आज दिनांक 01/10/25 को बालक के पिताजी श्री सोनेलाल को हरिद्वार लाकर बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां पर समिति द्वार बालक व बालक के पिताजी की उचित काउंसलिंग की गई तथा बाद आवश्यक कार्यवाही एवम् आदेशानुसार बाल कल्याण समिति के बालक को उसके पिताजी की सुपुर्दगी में सकुशल सुपुर्द किया गया।

Ahtu टीम द्वारा बालक के पिता के पास किराया ना होने के कारण स्वयं से ट्रेन के टिकट दिलाकर उनके गंतव्य को रवाना किया।।।

बच्चे के पिता ने खुशियों को लौटाने पर हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

टीम हरिद्वार-
1हेoकाoराकेश कुमार
2 हेo काo बिना गोदियाल
3हेoकाo विनीता सेमवाल
4 काo मुकेश कुमार
5 काoदीपक चन्द
6काo दीपक डबराल
7 मoका0 शशिबाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *