कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार 30 सितंबर 2025 ए.एन.डी पब्लिक स्कूल, हरिपुर कलां, मोतीचूर (वन), हरिद्वार मे श्री आद्य शाक्ति भगवती माँ नव दुर्गा चतुः सहस्र हवनात्मक यज्ञसत्र का आयोजन किया गया l आयोजन 22 सितम्बर 2025 से 01 अक्टूबर 2025 तक तदनुसार अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से अश्विन शुक्ल नवमी तक चलेगा।जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ

आयोजन में गणेश पूजन, पुण्याह वाचन, मातृका पूजन व ब्राह्मण व वाचन वरण, वर्द्धिनी कलश पूजन, यज्ञ मण्डप प्रवेश वास्तु पूजन, सर्वतोभद्र मण्डप पूजन प्रधान भगवती दुर्गा स्थापना, अरणी मन्थन द्वारा अग्नि स्थापना ग्रह स्थापना, ग्रह आहूति एवं प्रधान हवन प्रारम्भ, तत्पश्चात् मध्य विश्राम, सायं पूजन एवं आरती प्रसाद वितरण हुआ l

मण्डप पूजन, गणेशादि सर्वतोभद्र प्रधान देव पर्यन्त पूजन स्थापित देव स्विष्टकृत होम नवहुति बलिदान अभिजित मुहूर्त में पूर्णाहुति महाआरती प्रसाद वितरण मण्डप देव से प्रधान देव पर्यन्त तथा अग्नि का उत्तराँग पूजन विसर्जन आचार्यदि ब्राह्मणों का पूजन पूर्वक प्रेरणात्मक आशीर्वचन अवभृत स्नानादि का आयोजन किया गयाl आयोजन में धर्म नगरी के सन्तों, महन्तों, महामण्डलेश्वरों (वैष्णव आराधन) प्रतिभाग किया तथा भोजन प्रसाद ग्रहण किया l महंत श्री राजेन्द्र दास जी महाराज (नृसिंह धाम),साध्वी वैष्णवी जय श्री साध्वी श्री विजय लक्ष्मी (प्रिंसिपल) आदि उपस्थित रहे l
