कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
आज भैरव सेना संगठन के माध्यम से HRDA उपाध्यक्ष आईएएस अधिकारी श्री अंशुल सिंह जी को हरिद्वार नगर में स्थित रिक्शा बस स्टेंड चौराहा पर विश्राम बैठने व्यवस्था हेतु ज्ञापन सौंपा गया है कि हरिद्वार शहर धर्म नगरी योग नगरी पर्यटन नगरी जैसे सिटी में रिक्शा स्टैंड बस स्टैंड जैसे कुछ मेन चौराहे पर छत सहित बैठने वाली सीट नहीं है जिन स्टैंड रिक्शा ,बस स्टैंड से हजारों स्कूलों कॉलेजों के छात्र ,ओर बड़े बुर्जग बच्चे महिलाए अन्य प्रदेशों की जनता भी खड़े होकर जाते हैं लेकिन गर्मी सर्दी बरसात जैसे मौसम में भी पब्लिक और छात्र को घंटों खड़े होकर परेशानी का सामना करते हैं देवपुरा चौक ऋषिकुल चौक, रानीपुर मोड चौक शंकर आश्रम चौक जैसे एक हरीलोक मेन तिरहाया जटवाड़ापुल स्थित बस स्टैंड है जिसमें सैकड़ो पब्लिक स्कूलों कॉलेजों के छात्र सर्दी गर्मी बरसात में खड़े होकर घंटे तक बस का इंतजार करते हैं अतः भैरव सेना संगठन का समाज हित में सुझाव है कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से ऐसे पब्लिकली ऐसे बस रिक्शा स्टैंड चिन्हित कर प्लान बनाकर एक सुंदर सार्वजनिक छत सहित बैठने की व्यवस्था नगर हरिद्वार में जगह-जगह रिक्शा स्टैंड चिन्हित कर बैठने की व्यवस्था की जाए ताकि अन्य प्रदेशों से टूरिस्टों, जनता ओर छात्राओं को परेशानी का सामना न करना पड़े यह एक सामाजिक जनता हित में लाभ सिद्ध होगा विकास प्राधिकरण हरिद्वार रुड़की आपके नेतृत्व में समाज हित में युवाओं के लिए स्पोर्ट खेल जैसे दर्जनों ग्राउंड को बनाकर उनको बढ़ाने का कार्य किया है समाज हित में पर्यटन स्थानों में भी लगातार कार्य कर रहे हैं हरिद्वार नगर के बहुत से सार्वजनिक चौराहाओ , पार्कों जैसे पर सेल्फी पॉइंट्स बना सौंदर्यकरण कर जनता का दिल जीतने का काम किया है ऐसे ही आपके नेतृत्व में भी अन्य प्रदेश की सिटी जैसे रिक्शा स्टैंड पर जनता के लिए बैठने सीट वाली व्यवस्था हमारी धर्म नगरी हरिद्वार सिटी में भी रिक्शा स्टैंड में सुंदर छत बैठने वाली सीट सहित व्यवस्था आपके माध्यम से होती है तो जनता आपके विभाग ओर आपकी सदैव आभारी रहेगी।
भैरव सेना संगठन अध्यक्ष
मोहित चौहान
रिपोर्ट: मनोज ठाकुर
