जल्द से जल्द युवाओं की मांगों को मान कर भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए: दिवाकर भट्ट

देहरादून 26 सितंबर 2025 वरिष्ठ आंदोलनकारी यूकेडी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मान्य दिवाकर भट्ट जी के द्वारा आज देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के द्वारा दिए जा रहे धरने पर अपना समर्थन दिया भट्ट जी द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड में जो आज युवाओं के साथ हो रहा है l

वह बाद गंभीर विषय है सरकार मस्त है और पेपर लीक करने वाले चुस्त हैं हमने उत्तराखंड की परिकल्पना ऐसी नहीं की थी कि हमारे युवा दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर हो सके परंतु जो सरकारों द्वारा किया जा रहा है उसे आहत होकर युवा आज सड़कों पर है

यह बाद गंभीर विषय उत्तराखंड के लिए हमें दुख होता है और हमारे उन शहीदों को भी दुख होता है जिन्होंने इस आंदोलन के लिए अपने प्राण तक निछावर किये वह क्या सोचते होंगे हमें खेद है मैं राज्य सरकार से कहना चाहूंगा कि जल्द से जल्द युवाओं की मांगों को मान कर भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *