श्री चिन्मय धाम गौशाला हरिद्वार में श्री राम कथा एवं श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

हरिद्वार 22 सितंबर 2025 शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री चिन्मय धाम गौशाला हरिद्वार के तत्वाधान में श्री राम कथा एवं श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन परम पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापू जी के श्री मुख से किया जा रहा है l कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गईं तत्पश्चात कथा का शुभारंभ हुआl

अवसर पर बोलते हुए बापूजी ने कहा कि यह उनका निवास स्थान है यहां विगत 4 वर्षों से कथा का आयोजन किया जा रहा है और यहां एक पवित्र गौशाला है जिसमें गायों का ध्यान रखा जाता है उनकी पूर्ण रूप से सेवा की जाती है यह कथा मुख्य रूप से गायों को समर्पित होती है l

और उन्हीं को सुनाई जाती है आगे बोलते हुए बापूजी ने कहा कि यह कथा वह अपने परम आत्म सुख के लिए ये कथा हर साल शारदीय नवरात्र में करवाते हैं जिसमें उनके दूर दूर से आए कुछ अनन्य भक्त तथा हरिद्वार से भी भक्त शामिल होते हैं l

यह कथा 30 सितंबर तक चलेगी l इस कथा का श्रवण सभी भक्तों के लिए फलदाई सिद्ध होगा l तत्पश्चात संत भंडारे का आयोजन किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *